यूथउत्तराखंड पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन के लिए समर्पित एक सक्रिय सामाजिक संगठन है। हमारी संस्था धरातलीय स्तर पर जनभागीदारी और नवाचार के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाली प्राकृतिक एवं सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने तथा स्थानीय युवाओं व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से हम आगामी अभियानों में आपकी सम्मानित संस्था को संस्थागत पार्टनर (Program Partner) या प्रायोजक (Sponsor) के रूप में आमंत्रित करते हैं।
प्राथमिक चिकित्सा (First Aid): घायलों को तुरंत ड्रेसिंग, पट्टियां, दर्द निवारक दवाएं और ऑक्सीजन/आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान करना।
आपातकालीन आश्रय (Temporary Shelter): विस्थापित परिवारों के लिए वाटरप्रूफ टेंट, तिरपाल, कंबल, और मैट की व्यवस्था करना।
ग्रामीण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा किट पहल (Community Healthcare Support):
दूरस्थ पर्वतीय गाँवों में ग्राम आपातकालीन मेडिकल किट (Emergency Medical Kits) की स्थापना, जिसमें प्राथमिक उपचार, बुनियादी दवाएं और प्राथमिक चिकित्सा उपकरण शामिल हों।
पर्वतीय ग्रामीणों व महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर, मोतियाबिंद/नेत्र परीक्षण शिविर, और प्राथमिक चिकित्सा (First-Aid) प्रशिक्षण।
गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु शहरों/अस्पतालों में आने वाले पर्वतीय ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सहायता नेटवर्क (Healthcare Assistance Network) और मार्गदर्शन का संचालन।
पर्वतीय शिक्षा, जागरूकता व युवा विकास (Mountain Education & Youth Development):
‘उमंग’ शैक्षणिक पहल: पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी व ग्रामीण स्कूलों में छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन, और डिजिटल साक्षरता कार्यशालाएं।
क्षेत्रीय बोली व सांस्कृतिक शिक्षा: नई पीढ़ी को गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी बोलियों के साथ-साथ पारंपरिक लोक कला (ऐपण, ढोल-दमाऊ) का व्यावहारिक शिक्षण।
सड़क सुरक्षा व आपदा साक्षरता: पर्वतीय मार्गों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान और युवाओं के लिए आपातकालीन आपदा प्रबंधन (Disaster Management) प्रशिक्षण।
सूखा राशन एवं भोजन: आटा, चावल, दालें, बिस्कुट, रेडी-टू-ईट फूड, पीने का पानी और बच्चों के लिए दूध पाउडर।
हाइजीन व स्वच्छता किट: साबुन, सैनिटाइजर, सेनेटरी नैपकिन, वाटर प्यूरिफिकेशन टेबलेट्स (क्लोरीन की गोलियां), और टॉवल।
आपातकालीन टूलकिट: हाई-बीम टॉर्च, सोलर लैंप, सीटी, माचिस/लाइटर, और रस्सी।
आजीविका सहायता: आपदा में सब कुछ गंवा चुके परिवारों, विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को पुनः स्वरोजगार से जोड़ना।
पेयजल व इंफ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत: छतिग्रस्त नौले-धारों, पेयजल पाइपलाइनों, और सामुदायिक भवनों की मरम्मत में सहयोग।
मानसिक स्वास्थ्य व परामर्श (Counseling): आपदा से प्रभावित बच्चों और परिवारों को मानसिक आघात (Trauma) से उबारने के लिए परामर्श देना।
प्रोजेक्ट स्पॉन्सर (Project Sponsor / CSR): विशिष्ट अभियान (जैसे- सुरक्षा किट वितरण या मेडिकल किट स्थापना) के संपूर्ण या आंशिक वित्तीय दायित्व का वहन।
कार्यक्रम एवं इवेंट पार्टनर (Event / Program Partner): युवा शक्ति सम्मेलन, सांस्कृतिक मेलों या स्वास्थ्य-जागरूकता शिविरों में सह-आयोजक के रूप में भागीदारी।
इन-काइंड सहयोगी (In-Kind Contributor): सुरक्षा उपकरण, प्रिंटिंग सामग्री, प्रचार सामग्री या लॉजिस्टिक्स सहायता का सीधा योगदान।
ब्रांड दृश्यता (Brand Visibility): अभियानों के दौरान लगने वाले बैनर, पोस्टर, प्रमाणपत्रों और आधिकारिक पब्लिकेशन में आपकी संस्था का लोगो व नाम।
डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया कवरेज: यूथउत्तराखंड के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, समाचार पोर्टलों तथा प्रेस विज्ञप्तियों में विशेष उल्लेख एवं आभार।
CSR एवं सामाजिक प्रभाव: पर्वतीय क्षेत्रों में प्रत्यक्ष धरातलीय बदलाव, ग्रामीण विकास तथा सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में ठोस योगदान।