पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा तथा कौशल विकास को हर युवा तक पहुँचाने के लिए एक व्यवहार्य और समावेशी मॉडल की आवश्यकता है। भौगोलिक बाधाओं (जैसे नेटवर्क की कमी, कठिन रास्ते और प्राकृतिक आपदाएँ) .पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए केवल इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, बल्कि मानव संसाधन  और आधुनिक शिक्षण तकनीकों का सही समन्वय आवश्यक है। स्थानीय समुदाय और प्रशासन मिलकर एक सहयोगात्मक मॉडल पर काम करेंगे, तब दुर्गम से दुर्गम गाँव का बच्चा भी मुख्यधारा के अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेगा।

 

स्थानीय युवाओं का सशक्तिकरण: गाँव या आसपास के शिक्षित युवाओं (Graduates/Post-Graduates) को चिह्नित कर उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण देना और स्कूलों में ‘अतिथि शिक्षक’ या ‘डिजिटल मेंटर’ के रूप में मानदेय पर तैनात करना।

लोक संस्कृति, कला एवं वास्तुकला का एकीकरण

  • सांस्कृतिक पाठ्यक्रम: पारंपरिक ऐपण (Aipan) चित्रकला, लोक संगीत (ढोल-दमाऊ, हुड़का, मांगल), और स्थानीय बोलियों (गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी) को सह-पाठ्यक्रम (Co-curricular) गतिविधियों में शामिल करना।

  • पहाड़ी वास्तुकला (Traditional Architecture): पारंपरिक काष्ठ कला, भूकंप-रोधी ‘कोटि बनाल’ शैली और पत्थरों की चिनाई का वैज्ञानिक ज्ञान देना ताकि बच्चे अपनी विरासत के वैज्ञानिक महत्व को समझ सकें।

Mobile Lab: वैन में गणित और विज्ञान के प्रैक्टिकल किट, टेलिस्कोप, कंप्यूटर और अंग्रेज़ी भाषा की लैब बनाकर सप्ताह में 2-3 दिन अलग-अलग दूरस्थ स्कूलों का दौरा करना।

पाठ्यक्रम को स्थानीय संस्कृति और संभावनाओं से जोड़ना:

  • पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जड़ी-बूटी पहचान, होमस्टे मैनेजमेंट, लोक कला और स्थानीय कृषि तकनीकों का व्यावसायिक (vocational) प्रशिक्षण शामिल करना